संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। माधवपुर गांव निवासी शिवकुमार पांडेय ने तहरीर में बताया कि 29 मई शाम 8.30 बजे पटीदार कैलाश नाथ, सुजीत, सुनील, वैभव जमीन की रंजिश में उन्हें लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट की घटना में पैर की अंगुली टूट गई है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।