संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उमिला गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने पर घटना में संलिप्त पांच आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित प्रेमचन्द्र पाठक निवासी ग्राम उमिला ने पुलिस को दिए प्रार्थन पत्र में बताया कि उनके घर के सामने आबादी परती की जमीन है। जो उनके मकान व बाग के बगल से सटा हुआ है। उक्त जमीन की पैमाइश कई बार उच्च अधिकारियों द्वारा हो चुकी है। इसके बाद भी विपक्षी जामवन्त पाठक, विनय पाठक, अरविन्द पाठक, इन्द्रावती और अंश पाठक सभी लोग मिलकर जबरन उनके जमीन को कब्जा करना चाह रहे हैं। जबकि इन लोगों का मकान लगभग 100 मीटर दक्षिण में स्थित है। 2 अक्तूबर को समय करीब 12.17 बजे दिन में उक्त सभी लोग गोलबन्द होकर लाठी-डंडा लेकर अचानक उनके घर पर चढ़ आए और गाली देने लगे। मना करने पर उन्हें मारपीटा और घर में तोड़फोड़ की। संवाद