क्षेत्र के मुंडेरी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के मुंडेरी गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने दंपती समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
मुनिया देवी पत्नी स्व. जसई का आरोप है कि 21 जून की रात 8:30 बजे जमीन के मामले में विरोधियों से विवाद हो गया था। इसी बात पर गांव के सूर्यनाथ ने पत्नी व बेटे के साथ मिलकर घर आकर मारे-पीटे। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए लेकिन आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। बखिरा पुलिस ने सूर्यनाथ, पत्नी व बेटे महाजन के खिलाफ केस दर्ज किया है।