संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बनौली गांव में छत के लिए मशीन लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुभागी ने बताया कि छह अप्रैल को दिन में लगभग 10:00 बजे छत का लेंटर लगाने वाली मशीन लाने के विवाद में गांव के मुनीब, कांति, कृपादयाल और शीला ने उनको लाठी-डंडे मारापीटा। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद