संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के इटौवा गांव में दो लड़कियों के विवाद में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता उमा ने बताया कि उनकी व विपक्षियों की लड़की के बीच विवाद हो गया था। इसकी पूछताछ करने पर विपक्षी भगवानदास, अंकज, सोनी व सरेखा गालियां देते हुए मारापीटा और जान से मारने की भी धमकी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद