संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर रसूलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आकाश निवासी रसूलपुर मगहर ने अपने शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की समय शाम 6 बजे जमीन के विवाद को लेकर उनके पटीदार गोरख, भोला, इन्द्रेश, जोगी उनको गाली देते हुए लाठी-डंडा से मारने लगे। बचाव में आए आदित्य, विवेक और श्रवन सिंह को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद