फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में भैस जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 15 घायल

Thu, 16 May 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/रोसयाबाजार। क्षेत्र के माझा खड़कपुर में बृहस्पतिवार की देर रात खेत में भैस जाने को लेकर दो पक्षों मेंं जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है। इसमे पांच की हालत गंभीर होने से डॉक्टराें ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि माझा खड़कपुर निवासी प्रहलाद की मवेसी बृहस्पतिवार की रात राम प्रकाश के खेत में जाकर तरबूजे की फसल को नुकसान पहुंचाने लगी। जिससे नाराज राम प्रकाश उसी समय प्रहलाद के पास पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसमे दोनों पक्ष के परिवार के लोग पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक मारपीट हुई। जिसमे प्रहलाद पक्ष से मोनू 18 वर्ष, बलराम 30 वर्ष, हनुमान 34 वर्ष, रामआश्रय 50 वर्ष, ओम प्रकाश 60 वर्ष और लालमती पुत्री ओम प्रकाश 17 वर्ष घायल हो गए। जिसमे मोनू, बलराम, हनुमान, रामआश्रय, ओम प्रकाश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के राम प्रकाश की तरफ से सोनू 20 वर्ष, नीतू 19 वर्ष, किरन 30 वर्ष, लीलावती 28 वर्ष समेत दोनों पक्ष के 15 लोग घायल हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का इलाज करवा रही है पुलिस को किसी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें