संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धवरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि धवरिया गांव निवासी लालूराम ने प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही विपक्षी रामजी, जितेंद्र, सुंदरलाल, छोटे से विवाद को लेकर उसे गाली देते हुए मारपीट की। साथ ही जानमाल की धमकी देने लगे। बीच बचाव में आए परिजनों को भी मारापीटा। पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।