फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Mon, 19 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पचपेड़वा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरूद्ध केस दर्ज करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि संतराम निवासी पचपेड़वा ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 17 फरवरी की शाम छह बजे गांव के विपक्षी रामाज्ञा, रामाद्या, रंजना व रामाज्ञा की पत्नी जमीन विवाद में दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। मना करने पर चारों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर बेटी, बहू समेत अन्य जब बचाव में आए तो सभी को मारा-पीटा। इस घटना में सभी को गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि चारों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें