बेलहर कला क्षेत्र के जिगिना गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर कला क्षेत्र के जिगिना गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जिगिना गांव निवासी मोहम्मद सलीम ने तहरीर में बताया कि आठ मार्च को दोपहर 02:30 बजे विपक्षी जैद व अफसाना निवासी पसाई बकरी चराने को लेकर बात-बात में गाली देते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।