फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत पोल लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित सहसराव गांव में बिजली का पोल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि पीड़ित विकास मौर्य निवासी सहसराव ने तहरीर में बताया कि विद्युत पोल लगाने के विवाद को लेकर पट्टीदार विक्रम, विनोद, अर्जुन, राधेश्याम दरवाजे पर चढ़कर मां बहन की गाली देने लगे। मना करने पर विपक्षियों ने उनको लाठी डंडा व ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना देखकर बीच-बचाव में आए परिजनों को भी मारापीटा। साथ ही बाइक व बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की घटना में सभी को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मारपीट की घटना में घायलों को पुलिस टीम की निगरानी में मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें