संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली चहारूम गांव में विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला पुलिस सामने आया। पुलिस ने चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक सरौली चहारूम गांव निवासी शांति देवी पत्नी दिनेश चन्द ने शिकायत में बताया कि 27 मार्च को समय सुबह 10 बजे विवाद में गांव के दयानंद, शिवानंद पुत्रगण सीताराम व रीता पत्नी धर्मात्मा व छोटू पुत्र सीताराम उनको गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव में आए अन्य परिजनों को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।