फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरात विदाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट

Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौली। धनघटा क्षेत्र के गौवापार गांव में मंगलवार की देर शाम बरात बिदाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। एक सफाई कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौवापार गांव के दलित बस्ती से बरात निकली। गांव के कुछ शरारती तत्व बैंडबाजा वालों के साथ अभद्रता किए। जिसका विरोध बरातियों ने किया। उसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। जिससे दोनों पक्षों के छह लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें