संतकबीरनगर। चोकहर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष के इन्द्रबली ने आरोप लगाया कि वह अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही सुभाष, राजमन, अमन, केशव राम, अंकित, पन्नेलाल, बुचनू ने पीटना शुरू कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के केशव राम ने पुलिस को शिकायत दी कि वह भाई राजमन, बुचनू प्रसाद के साथ अपने घर का काम करवा रहे थे। तभी रामजी, मोहनलाल, रंजीत लाल और इंद्रबली ने आकर हमें बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। संवाद