फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दवा की कीमत पर भाजपा नेता के भाई और मेडिकल संचालक के बीच मारपीट

Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी मलौली में पत्नी का इलाज कराने आए थे भाजपा नेता के भाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। सोमवार की शाम सीएचसी मलौली पर पत्नी का इलाज कराने गए भाजपा नेता के भाई और मेडिकल संचालक के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर थाने ले लाई।

क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी रविंद्र पुत्र रामचेत का कहना है कि वह रामपुर छितौनी गांव निवासी रामनरायण सिंह की पत्नी का इलाज करने के लिए रामनारायण सिंह के साथ सीएचसी मलौली पर गए हुए थे। अस्पताल के डॉक्टर ने पर्ची पर दवा लिखी। दवा अस्पताल में नहीं मिली तो बाहर मेडिकल स्टोर पर खरीदने गए।
विज्ञापन

दवा व्यवसायी ने दवा की कीमत जो बताया वह अधिक लगा तो बिना दवा खरीदे अस्पताल पर चले गए। आरोप है कि मेडिकल संचालक पीछे-पीछे गए और जातिसूचक अपशब्द कहकर मारने लगे। बीच बचाव करने जब भाजपा नेता पीएन सिंह के भाई रामनारायण सिंह उर्फ भैया सिंह पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए।
दूसरी तरफ मेडिकल संचालक मनोज कुमार का कहना है कि भाजपा नेता न सिंह के भाई दवा खरीदने मेडिकल स्टोर पर आए। दवा की कीमत 714 रुपये जब बताया तो वह 600 रुपये देकर जाने लगे। शेष रुपया मांगने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपशब्द कहते हुए वह है और उनके साथी मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने भाई किशन और संतोष पहुंचे तो किशन को भी मारपीट कर घायल कर दिए। इसी दौरान भाजपा नेता पीएन सिंह भी पहुंचे और उनके साथ आए तमाम लोग हॉकी-डंडों से मारपीट पर उतारू हो गए। अस्पताल के कर्मचारी और अन्य दुकानदार साथी बीच बचाव किए तब जाकर किसी तरह तीनों भाइयों की जान बच सकी।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे जहां भाजपा नेता और उनके बीच झड़प होने की चर्चा है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें