संतकबीरनगर। 10 बोरी से अधिक खरीदने वाले किसानों और उर्वरक विक्रेताओं की जांच शुरू शासन के निर्देश पर शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि अप्रैल और मई 2025 में हुई उर्वरक की बिक्री की जांच के लिए शासन ने निर्देशित किया है। समीक्षा में यह प्रकाश में आया है कि कई कृषकों ने एक ही बार में 10 बोरी से अधिक यूरिया क्रय किया गया है। ऐसी स्थिति में किसानों से अपील की कि वह किसी भी दशा में खतौनी के आधार पर प्रयोग होने वाली यूरिया के मानक से अधिक की खरीद न करें। वहीं उर्वरक विक्रेता मानक से अधिक विक्रय न करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।