‘उर्वरक संबंधी समस्या की सूचना कंट्रोल रूम में दें’
संतकबीरनगर। उर्वरक संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। उर्वरक से संबंधित किसी समस्या/ शिकायत अथवा दुकानदार के जरिए निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 7839882274 पर फोन करके दे सकते हैं। जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम के संचालन के लिए कार्मिकों की तैनाती की गई है। बीरबल प्रसाद, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (कृषि) एवं लल्लू लाल सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक रहेंगे। जबकि वीरेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ( कृषि रक्षा) एवं रमेश चंद अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने दी। ब्यूरो