संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बा में कोचिंग से घर आ रही दो छात्राओं से छेड़खानी करने के दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस दी शिकायत छात्राओं की मां ने बताया कि 13 मई की शाम पांच बजे उनकी नाबालिग लड़कियां कोचिंग से पढ़कर घर आ रही थीं। गली में घुसते ही बुलेट बाइक सवार सचिन कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनकी नाबालिग लड़कियों से छेडछाड़ करने लगा। विरोध करने थप्पड़ से मारे और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्जकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। संवाद