फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन पोल में महिला थाना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थानों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कराए गए ऑनलाइन पोल में महिला थाने को प्रथम स्थान मिला है, जबकि बेलहर कला पुलिस थाने को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि मार्च में समस्त थानों की कार्यप्रणाली के बारे में 11 से 17 अप्रैल तक ऑनलाइन पोल कराया गया। इसमें आम जनमानस से ट्वीटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर / एनसीआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया।
इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिए गए। जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। इस ऑनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्वीटर, फेसबुक, वाट्सएप आदि पर लिंक भेजकर ऑनलाइन पोल भी कराया गया। इसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है।
विज्ञापन

इस वोटिंग का उद्देश्य आम जनमानस से प्राप्त सुझावों का उपयोग कर जनपद संकबीरनगर पुलिस के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार कर अधिक जनप्रिय एवं व्यवहारकुशल बनाना रहा। आमजन के जरिये इस पोल के माध्यम से ट्वीटर पर 643 वोट, डॉयरेक्ट पोल पर 2976, एफआईआर / एनसीआर वादी के जरिये 216, आईजीआरएस पर 711 व पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन के 2169 प्रकरणों पर अपनी राय व्यक्त की गई। इसके आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के जरिये जनपद संतकबीरनगर में महिला थाने को प्रथम स्थान दिया गया।
थाना बेलहरकला को द्वितीय स्थान मिला, जबकि थाना मेंहदावल को तृतीय, थाना दुधारा को चतुर्थ, कोतवाली को पांचवां, थाना धर्मसिंहवा को छठा, थाना बखिरा को सातवां, थाना महुली को आठवां और थाना धनघटा को नौवां स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें