फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में पिता-पुत्र को पीटा, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों घायल हो गए। पीड़ित हरिनारायण सिंह ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह करीब 9:30 बजे उनके पटीदारों ने मारपीट की। आरोप है कि देवेंद्र सिंह के पुत्र अमरेंद्र सिंह, अनुज सिंह और अनूप सिंह ने यह हमला किया। संगीता सिंह के उकसाने पर द्वाबा विकास बाग में हरिनारायण और उनके बेटे दीपक सिंह को पीटा गया। आरोपियों ने उन्हें गालियां भी दीं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें