फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का सामना कर रहे गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रे पर प्रदर्शन करते गन्ना किसान। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना भू? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
समस्याओं का सामना कर रहे गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा, समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के गन्ना किसानों ने समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया।
गन्ना किसान रणजीत सिंह, प्रहलाद कुमार, लालजी ने कहा कि उनका गन्ना दस साल से अकबरपुर चीनी मिल अंबेडकरनगर में बेचा जाता रहा है। इसके साथ ही अकबरपुर चीनी मिल के जरिए गन्ना किसानों के खेतों की जांच भी हुई थी। बीज भी उपलब्ध कराया गया था। इस समय धनघटा तहसील के गन्ना क्रय केंद्र पर कांटा भी लग गया है। वहां पर उनके गन्ने की तौल नहीं कराई जा रही है। केंद्र के सचिव गन्ना लेने से मना किया है। सचिव का कहना है कि गन्ना मुुंडेरवा चीनी मिल में लिया जाएगा जबकि वे लोग अपना गन्ना मुंडेरवा चीनी मिल को नहीं बेचना चाहते हैं। वहां पर पेमेंट के समय काफी परेशानियां होती है। ऐसी सूरत में उनका गन्ना अकबरपुर चीनी मिल में बेचा जाना उचित है। किसानों ने डीएम से मांग की है कि अकबरपुर चीनी मिल को उनके गन्ने की खरीदारी के लिए निर्देशित किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में शकील अहमद, संजय वर्मा, इस्लाम, जितेंद्र सिंह, रामवृक्ष, बृजेश, संदीप यादव, रवि कुमार, रामनारायन, श्रीपत, रामआशीष, रामबक्स समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें