फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संतकबीर मिल को टेक्सटाइल हब बनाने पर काश्तकारों का विरोध

विज्ञापन
मगहर व आसपास के काश्तकारों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर डीएम को दिया पत्र
विज्ञापन
मगहर। प्रशासन ने संतकबीर सूती कताई मिल को टेक्सटाइल हब बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बंद मिल के साथ पश्चिम में काश्तकारों की भूमि भी अधिग्रहित की जाएगी। काश्तकारों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए उचित मुआवजे की मांग की। उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्र दिया। पूर्व अध्यक्ष अश्वनी गुप्त ने बताया कि सरकार कृषि भूमि दर पर अधिग्रहण कर रही है। काश्तकारों का कहना है कि यह उपजाऊ भूमि है और उनकी रोजी-रोटी का साधन है। वे 15 लाख रुपये प्रति बिस्वा से कम पर भूमि नहीं देंगे। मोहम्मद आजम ने अपनी भूमि को कीमती बताया। काश्तकारों ने मिल के दक्षिण में ऊसर भूमि अधिग्रहण का सुझाव दिया। डीएम को पत्र देने वालों में खलील खान, राजकुमार गुप्त सहित कई काश्तकार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें