फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सत्यापन के अभाव में धान नहीं बेच पा रहे किसान

Tue, 30 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तहसील में लेखपालों के जरिए किसानों की खतौनी सत्यापित नहीं किए जाने पर किसान अपना धान सरकारी धान क्रय केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं।
विज्ञापन

धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अशरफपुर, डेबरी, माधोपुर, भैसाखुट, रामजंगला, नटवाबर, हकीमपुर समेत 14 गांवों में चकबंदी प्रचलित है। इस गांव के किसान राम दरस, राममिलन, राजाराम, शिव मूरत, रघुवंश, प्रहलाद आदि का कहना है कि चकबंदी होने के कारण धान बेचने के लिए खतौनी का सत्यापन चकबंदी लेखपाल और उनके अधिकारी को करना है, लेकिन लेखपाल आईडी पर खतौनी शो न करने का बहाना बनाकर खतौनी का सत्यापन नहीं कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि डेढ़ महीने से ऊपर का समय ऑनलाइन किए हो गए, लेकिन खतौनी का अब तक सत्यापित नहीं हुआ। जिसके कारण धान की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर धान सरकारी क्रय केंद्र पर सरकारी दर पर नहीं बेच पाने के कारण व्यापारियों के हाथ औने पौने दाम पर धान बेचना मजबूरी हो गई है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि चकबंदी के लेखपाल हो या राजस्व विभाग के सत्यापन का कार्य सभी लोग कर रहे हैं। जो पेंडिंग है उसे भी जल्द समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें