फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्किल रेट न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क का निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों और कार्यदायी संस्था के सदस्यों के बीच हुई नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। राम जानकी मार्ग के निर्माण कार्य को मंगलवार को भंडा गांव के सामने सर्किल रेट के तहत मुआवजा राशि न मिलने से नाराज किसानों ने रोक दिया। निर्माण कार्य रोके जाने पर कार्यदायी संस्था के सदस्यों ने नाराजगी जताई। जिस पर किसानों और उनके बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


भंडा गांव निवासी सच्चिदानंद पांडेय, चंद्रकांत मणि पांडेय, रामवृक्ष यादव, राम उजागीर यादव, सदानंद आदि का कहना है कि उनके गांव के 150 किसानों की जमीन से होकर सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। सड़क किनारे की जमीन का सर्किल रेट अधिक है, लेकिन कार्रदायी संस्था के सदस्य मामूली सर्किल रेट देकर किसानों की जमीन को सड़क में लेना चाहते हैं। भंडा गांव के कोई भी किसानों ने मुआवजा राशि नहीं ली है और न ही सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसके बावजूद कार्रदायी संस्था के लोग किसानों की जमीन को जबरन हथियाना चाहते हैं। मंगलवार को बगैर किसानों को सूचना दिए जेसीबी मशीन लगाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसकी जानकारी किसानों को हुई तो भारी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोक दिया। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा राशि नहीं मिल जाती है, तब तक किसी भी कीमत पर सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी तरफ एनएच के कंसलटेंट अमित कुमार तिवारी का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए किसानों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें