फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसान को आत्महत्या के लिए उकसाया, रेलवे ट्रैक पर मिली था शव

Sun, 03 Mar 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी गिरफ्तार, 29 फरवरी को डीघा के पास शव बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने खलीलाबाद शहर के डीघा निवासी किसान का तीन दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल ने वांछित आरोपी श्रवण कुमार पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान निवासी डीघा को बाईपास से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक किसान बालकिशुन उर्फ बालकृष्ण निवासी डीघा को श्रवण ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। जिससे बालकिशुन ने 29 फरवरी को ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर लिया था। इस घटना के संबंध में बालकिशुन की पत्नी सरोज ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। आरोपी श्रवण को पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें