फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से बोले किसान धान है तैयार, मगर केंद्र प्रभारी नहीं कर रहे खरीद

विज्ञापन
धान क्रय केंद्र धान खरीद का निरीक्षण करते डीएम प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डीएम से बोले किसान धान है तैयार, मगर केंद्र प्रभारी नहीं कर रहे खरीद
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र प्रभारी को शुक्रवार से धान खरीद शुरू करने का दिया निर्देश
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह बृहस्पतिवार को अचानक नवीन मंडी और बूधा कला में खोले गए धान क्रय का निरीक्षण करने पहुंच गए। बूधा कला केंद्र प्रभारी से डीएम ने खरीद के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने अभी धान बेचने वाले किसानों के नहीं पहुंचने की बात बताई। जबकि वहां मौजूद कुछ किसानों ने कहा कि धान तैयार है, लेकिन केंद्र प्रभारी अभी धान नहीं खरीद कर रहे हैं। डीएम ने तल्ख लहजे में केंद्र प्रभारी को समझाया और शुक्रवार से धान की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले डीएम नवीन मंडी खलीलाबाद के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किए। वहां गंदगी देखकर डीएम भड़क गए। डीएम ने मंडी सचिव सेवाराम वर्मा को निर्देश दिया कि मंडी परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराएं। जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो। धान क्रय केंद्र पर एक सप्ताह में एनालिसिस किट, म्वाइस्चर मीटर एवं डस्टर की व्यवस्था करा लिया जाए। मंडी यार्ड केंद्र प्रभारी आलोक रंजन उपस्थित मिले। डीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केंद्र पर जो भी कृषक धान बेचने आते हैं और अपना धान सुखाकर लाते है उसकी तौल तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में डीएम ने खाद्य विभाग के दूसरे केंद्र मंडीयार्ड द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी मनोज कुमार गिरि उपस्थित मिले। इसके बाद डीएम अतिरिक्त पीसीएफ के धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति बूधाकला पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी चक्रधर पाठक उपस्थित पाए गए। डीएम ने बताया कि केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी धान तैयार नहीं है। किसान अभी धान बेचने नहीं ला रहे हैं, लेकिन किसानों का नंबर लगा दिया गया है। जबकि वहां से कुछ दूरी पर चार- पांच किसान डीएम से मिले और बताया कि धान तैयार है, वे बेचना भी चाहते हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी अभी तक धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। डीएम ने केंद्र प्रभारी को शुक्रवार से धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान डिप्टी आरएमओ रुपेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें