फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से 15 फीट ऊपर उछल कर गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- करैली चौराहे से चाय पीकर घर जाते समय कार की चपेट में आया किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के करैली चौराहे पर रविवार को कार की टक्कर से वृद्ध किसान 15 फीट ऊपर तक उछल कर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेचन गांव के चौराहे से चाय पीकर शाम पांच बजे पैदल घर आ रहे थे। उसी दौरान बखिरा से खलीलाबाद की तरफ जा रही एक कार ने बेचन को अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर की वजह से वह करीब पंद्रह फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे थे। कार चालक घटना के बाद खलीलाबाद की ओर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन एंबुलेंस की मदद से पति को जिलाचिकित्सालय लेकर गए,जहां देखते ही डाॅक्टरो ने पति को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पत्नी किसमती ने बताया कि पति खेतीबारी का कार्य करते थे। तीनों बेटे चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि उसकी चार बेटियों में तीन की शादी हो चुकी है। पति की मौत से उसकी दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें