फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
टेमा गांव में मृतक इंदल प्रसाद चौरसिया के घर पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

शव गांव लाया गया तो मचा कोहराम, अब चार लोगों की हो चुकी है जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे (संतकबीरनगर)। प्रयागराज से स्नान कर पिकअप से लौटते वक्त अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर हुए हादसे में घायल टेमा रहमत के किसान की उपचार के दौरान सोमवार को देर रात अयोध्या के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत की रहने वाली संजना देवी ने बताया कि पिता इंदल प्रसाद चौरसिया (58), मां शांति देवी (65) चंगेरा-मंगेरा की रहने वाली ज्ञानमती के साथ पिकअप से प्रयागराज स्नान करने गई थीं। लौटते वक्त अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर ट्रक ने पिकअप को चपेट में ले लिया। हादसे में ज्ञानमती की मौत हो गई थी, जबकि उसके माता-पिता और मौसेरे भाई प्रदीप घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में उपचार के बाद घायल मां को छुट्टी मिल गई थी। सोमवार देर शाम मां घर लौट आई थीं। मौसेरे भाई की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। घायल पिता की अयोध्या में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान देर रात पिता की भी मौत हो गई। पीड़ित पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पिकअप बहन का बेटा प्रदीप चला रहा था। बहन के बेटे प्रदीप की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पिता के शव से लिपट कर बेटे और बेटियां बिलख रही थीं। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कठिनइया नदी के किनारे किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें