फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 18 May 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। क्षेत्र के बीएम सिटी मार्ग के राजाबारी में स्थित शटरिंग की दुकान पर काम करने वाला एक किसान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सा निवासी 42 वर्षीय इंद्रजीत यादव पुत्र सीताराम यादव खेती किसानी का काम करता था। खेती किसानी से मुक्त होने के बाद कस्बे के राजा बारी गांव के पास स्थित बीएमसीटी मार्ग पर स्थित मनीष की शटरिंग की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को शटरिंग स्वामी के छत की शटरिंग खुल रही थी। इसी दौरान इंद्रजीत भी वहां पहुंच गया और हाईटेंशन तार जो छत के बगल से जा रहा था इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद भगदड़ मच गई। आनन फानन में लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें