स्थानांतरण हुए एडीएम अभिनव रंजन को विदाई देते डीएम संदीप कुमार और अन्स।संवाद
संतकबीरनगर। स्थानांतरित एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव को शुक्रवार देर शाम कलक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। सभी ने एडीएम की कार्य कुशलता और बेहतर समन्वय की सराहना की।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि स्थानांतरित एडीएम को जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में एडीएम का भरपूर सहयोग रहा। वैसे इनका स्थानांतरण कम समय में ही हो गया। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि स्थानांतरित एडीएम की कार्य कुशलता की सभी सराहना करते है। स्थानांरित एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि यहां कार्यकाल कम रहा है, लेकिन सीखने को बहुत कुछ मिला। यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। कबीर की धरती को कभी भुला न पाएंगे।
इस दौरान पीडी संजय नायक, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, एसडीएम रमेश चंद्र, योगेश्वर सिंह, डॉक्टर रविंद्र कुमार, नवीन श्रीवास्तव, खनन निरीक्षक नरेश मेहतो आदि उपस्थित रहे।