सिद्धार्थनगर। सपा के इटवा के कार्यालय प्रभारी अब्दुल लतीफ ने इटवा पुलिस को तहरीर देकर एक वाट्सएप ग्रुप पर विधायक माता प्रसाद पांडेय के अब इस दुनिया में न रहने की भ्रामक सूचना डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के एक वाट्सअप ग्रुप पर इटवा क्षेत्र के पिरैला गांव निवासी एक व्यक्ति ने भ्रामक सूचना डाल दी है कि विधायक माता प्रसाद पांडेय अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी इस सूचना से अफरातफरी मची हुई है। इस कारण उनके शुभचिंतकों के फोन आने लगे और कुछ लोगाें की आंखें भी नम हो गई।
उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भ्रामक सूचना को रोकवाने की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी है मगर अब तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद