धर्मसिंहवा। क्षेत्र में सूर्य उपासना का महापर्व छठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। धर्मसिंहवा के मनसा पोखरा सहित सेवाइचपार, अतरि, नानकार, गौरी राई, बौरव्यास, मुसहरा, महदेवा नानकार, राजेडीहा के सौरहां, मेंहदूपार और जमया समेत कई स्थानों पर छठ व्रतियों ने विधि-विधान से व्रत शुरू किया। पर्व को लेकर घाटों पर साफ-सफाई और सजावट के साथ पूजन की तैयारियां की गई थीं। छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समितियों की ओर से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। विभिन्न घाटों और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। आयोजन समिति के कार्यकर्ता भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। पूरे क्षेत्र में छठ गीतों और सूर्य उपासना के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। संवाद