संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर मंगलवार की रात को अचेतावस्था में एक व्यक्ति को देखकर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित करके मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष के आसपास आंकी गई। काफी प्रयास के बाद भी उसका शिनाख्त नही हो पाई। इसके बाद कलक्ट्रेट चौकी पुलिस ने शव को 72 घंटे तक पहचान कराने के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही उसका फोटो सोशल मीडिया, डीसीआर और अन्य माध्यम से भी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया।