फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा में सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
पीएचसी में इलाज के लिए जाती हुई महिलाएं।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा में सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

- एंटीरैबीज इंजेक्शन तक नहीं, मरीज को हो रही परेशानी
- इंडिया मार्क हैंडपंप खराब होने से पानी को दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित पीएचसी पर सुविधाओं का अभाव है। यहां मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। यहां तक कि एंटीरैबीज का इंजेक्शन तक नहीं है। कुत्ता काटने पर मरीजों को मेंहदवावल अथवा जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नंदलाल, रामकरन, राघवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, मोहम्मद हुसेन, वकील खान, मोहम्मद अमीन ने कहा कि पांच किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्थित गांवों के ग्रामीण इलाज के लिए बखिरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आते हैं। दो साल पहले बखिरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इसमें 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। नगरीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति के लिए पीएचसी बखिरा को उच्चीकृत करने के साथ ही जांच की आधुनिक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। लोगों ने बताया कि पीएचसी बखिरा में गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता है। मरीजों को जिला अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में जाना मजबूरी है। यहां एंटी रैबीज तक का इंजेक्शन नहीं है। हाजी असरफ व लालमती ने बताया कि कुत्ता काटने वाला इंजेक्शन उपलब्ध नही होने से उन्हें मेंहदावल जाना पड़ा। यहां इलाज के लिए आए मरीज रामप्रसाद, सीमा, मोहम्मद मोहम्मद, कुलसुम, नाजनीन बताया कि कुछ दवाएं अंदर से दी गई, लेकिन कुछ दवा उपलब्ध नहीं होने से बाहर से लेने के लिए कहा गया।
जो संसाधन उपलब्ध है, उससे मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा दी जा रही है। हैंडपंप खराब है, उसे ठीक कराया जाएगा।
- डॉक्टर सदफ शकील, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें