फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी में दिव्यांग बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण

Sun, 15 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत सीएचसी खलीलाबाद में बच्चों का नेत्र परीक्षण हुआ। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह ने बच्चों के आंखों की जांच कर दवा और चश्मा लगाने की सलाह दी। सिविल में स्पेशल एजुकेटर की ओर से चिह्नित 20 अल्प दृष्टि बच्चों की ऑप्टोमेट्रिस्ट रत्नेश कुमार ने जांच की। चार बच्चों को चश्मे की संस्तुति की गई तथा एक बच्चे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ रजनीश बैद्यनाथ ने बताया कि समस्त स्पेशल एजुकेटर द्वारा परिषदीय विद्यालयों में नेत्र परीक्षण चार्ट के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग का काम किया गया है। जो बच्चे स्क्रीनिंग के पश्चात अल्प दृष्टि कैटेगरी में चिह्नित किए जा रहे हैं, उन्हें अंतिम रूप से मेडिकल ट्रीटमेंट अथवा चश्मा के लिए संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है, जिससे नेत्र विशेषज्ञ की देखरेख में जांच कर आवश्यकता अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें