फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षा में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जताई नाराजगी

Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बीएसए अतुल कुमार तिवारी से पुछ ताछ करते डीएम संदीप कुमार।संवाद
विज्ञापन
नवागत डीएम ने बीएसए को दी चेतावनी, शिक्षक भर्ती से संबंधित जली फाइलों का मांगा हिसाब
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवागत डीएम संदीप कुमार सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी दौरान बीएसए अतुल कुमार तिवारी पहुंच गए और डीएम को बुकें देकर स्वागत करने के लिए बढ़े तो डीएम ने परिचय पूछ लिया। बीएसए ने परिचय दिया तो डीएम नाराज हो गए। डीएम ने कहा कि बेसिक शिक्षा में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं। यहां फाइलों को लंबित रखा जाता है। ऐसा उचित नहीं है, अगर अब शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम के तेवर देख बीएसए शांत हो गए।
विज्ञापन

डीएम संदीप ने रविवार को जनपद में चार्ज लिया और वह सोमवार को जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान कर रहे थे। बीएसए अतुल कुमार तिवारी को देखते ही डीएम ने कहा कि आप के यहां काफी शिकायतें मिली हैं। समाचार पत्रों में भी काफी कुछ छप चुका है। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहाकि बीएसए कार्यालय में पेंशन से संबंधित पत्रावली, कर्मचारियों के वेतन संबंधी पत्रावली, योजनाओं के भुगतान से संबंधित पत्रावली, एमडीएम पत्रावली समेत अन्य कई समस्याए हैं, जिन्हें लंबित रखा जा रहा है। साथ ही शिकायत मिली है कि कुछ दिन पहले नियुक्ति से संबंधित कुछ फाइलें जल चुकी हैं। यह कैसी फाइलें हैं, इसकी जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराएं। कमिश्नर के वहां से भी शिकायत आई है। अभी नए हैं, संभल कर कार्य करें। विद्यालयों का निरीक्षण कराएं। डीएम ने कहा कि कार्यालय का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और प्रशासनिक अधिकारी भी विद्यालयों की जांच करेंगे। इसलिए शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने के लिए निर्देशित करें, बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसमें लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें