संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यय प्रेक्षक ब्रजेश किशोर सिंह ने बुधवार को संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र आलापुर के एसएसटी बिड़हरघाट और एसएसटी आलापुर का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक ने तहसील में उपस्थित लेखा टीम व एसडीएम आलापुर के साथ निर्वाचन की तैयारियों व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की। व्यय प्रेक्षक ने जिलाधिकारी आंबेडकरनगर व एसपी आंबेडकरनगर से मुलाकात कर निर्वाचन संबंधी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर लाइजन ऑफिसर, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जेपी तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।