फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जल निकासी व्यवस्था का ईओ ने किया निरीक्षण

Thu, 06 Jul 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तिवारी टोला में हुई जलजमाव का निरीक्षण करते अधिशाषी अधिकारी, नगर चेय
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला के उत्तरी छोर पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव के कारण मुहल्लेवासी काफी परेशान हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सभासद अवधेश सिंह ने बताया कि उनके वार्ड तिवारी टोला के उत्तर में बसी आबादी बरसात के दिनों में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जल भराव जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उनकी पहल पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी व अधिशासी अधिकारी ने जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जलभराव का अस्थायी निदान के लिए स्थानीय लोगों से वार्ता कर पंपिंग सेट के माध्यम से जलभराव को दूर करने का प्रयास करने की बात कही। इसके बाद नाला निर्माण के बारे में कमेटी के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह व नगर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि जल निकासी के लिए नाला बनाने के लिए चालीस लाख रुपये प्रशासन से मिले हैं। परंतु जहां से नाला बनना है वह नेशनल हाईवे के किनारे है, जिससे बाधा खड़ी हो रही है। ऐसे में कमेटी के साथ बैठक करने के बाद नेशनल हाईवे प्रशासन से वार्ता कर इसका स्थायी हल निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जब तक स्थायी हल नहीं होता जलभराव को पंपिंग सेट के जरिये जल निकासी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय दूबे, अवधेश सिंह, सभासद अतुल श्रीवास्तव, भोलू पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें