फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईओ की किचन में मिले कोबरा समेत 26 विषैले सांप के बच्चे, मचा हड़कंप

Thu, 06 Jul 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर नगर पंचायत के पुराने कार्यालय के कमरे से कोबरा सांप को पकड़े सपेरा राजकुमार गौड़।संवाद
विज्ञापन
मगहर/ संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के खाली पड़े अधिशाषी अधिकारी आवास की किचन में बुधवार देर शाम को एक कोबरा समेत 26 विषैले सांप के बच्चे मिले। नगर पंचायत प्रशासन ने सपेरे को बुलाकर इन्हें पकड़वाया और दूर ले जाकर छोड़वाया। इतनी संख्या में सांपों को देखकर नगर पंचायत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और हर तरफ अफरा- तफरी मची रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुराने कार्यालय पर बहुत कम काम होता है। लिपिक संजय दूबे ने बताया कि पुराने कार्यालय के पास बने पुराने अधिशाषी अधिकारी आवास कक्ष जिसमें वर्तमान समय में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए उपस्थिति पंजिका रखी रहती है। उस कक्ष में बुधवार को तीन बजे के करीब नगर पंचायत के कर्मचारी आशीष गुप्ता ने बताया कि वह उपस्थिति रजिस्टर देख रहे थे तभी उनकी नजर किचन में एक विषैले सांप के बच्चे पर पड़ी। उसे देखकर तुरंत इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। उसके बाद कस्बे के सपेरा राजकुमार गौड़ को बुलाया। उसने किचन में बने सुराख में पानी डलवाया। पानी के पड़ते ही सांप के छोटे- छोटे 26 बच्चे बाहर निकल आए। यह रेस्क्यू लगभग पांच घंटे तक चला। जिन्हें पकड़ कर दो जार में रखा गया। उसके बाद कोबरा को पकड़ने के लिए फर्श को तोड़ना पड़ा, जो लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका। जो करीब करीब पांच फीट लंबा है। जिसे बोरे में भरकर दूर ले जाकर छोड़ दिया गया।
इस मौके पर लिपिक संजय दूबे, सभासद अवधेश सिंह, सभासद भोलू पासवान, दिनेश गिरी, बैजनाथ वर्मा, त्रिलोकीनाथ वर्मा, अलकेश गुप्ता, विशाल वर्मा, विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें