कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई । स्रोत - आबकारी विभाग
संतकबीरनगर। आबकारी टीम ने कोतवाली खलीलाबाद और धनघटा थानाक्षेत्र में छापेमारी की। शराब बनाने का सामान नष्ट कर दिया। 81 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी टीम एवं प्रवर्तन टीम ने कोतवाली क्षेत्र के रावतपार गांव में तथा धनघटा थानाक्षेत्र के पौली माझा क्षेत्र में दबिश दी। 205 किलो महुआ और लहन को नष्ट किया गया। यह सामग्री अवैध शराब बनाने के लिए रखी गइ्र थी। दोनों जगहों से 81 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। संवाद