संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2024 की परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया है कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जिले के 3013 छात्र-छात्राओं के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।