लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते पूर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर वासित अली, मंत्री दानिश अंसारी की उपस्थिति में सेमरियावां के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुमताज अहमद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुमताज अहमद ने बताया कि वह भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने फिर से घर वापसी की है। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। भाजपा की नीतियों व पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता खुशहाल है। इस दौरान मुश्ताक अहमद समेत समर्थकों ने ख़ुशी जताई है।