फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी राजमार्ग पर आए दिन लग रहा जाम, परेशान लोग

Mon, 17 Jun 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो बड़े वाहनों के एक साथ आवागमन पर लगता है जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पेट्रोल पंप तिराहे से लेकर टड़वरिया चौराहे के बीच बीएमसीटी राजमार्ग पर दो बड़े वाहनों के एक साथ आवागमन होने पर दो पहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले राहगीरों को आए दिन ही जाम की परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीरों ने समस्या समाधान करने के लिए बीएमसीटी राजमार्ग पर स्वीकृत हो चुके बाईपास मार्ग का निर्माण शीघ्र ही शुरू कराए जाने की मांग की।

बीएमसीटी राजमार्ग बीमापार तिराहे से टड़वरिया चौराहे होते हुए पेट्रोलपंंप तिराहे तक आसपास के लोगों के साथ बाहरी लोगों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। ब्रम्हचारी चौराहे से लेकर पेट्रोलपंप तिराहे तक इस मार्ग पर तहसील क्षेत्र की करीब 60 प्रतिशत आबादी बाजार करने, ब्लॉक व तहसील मुख्यालय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही आवागमन करते हैं। इस सड़क के बीमएसीटी राजमार्ग बनने के बाद इस पर बड़े वाहनों का भी आवागमन काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर अब्दुल कलाम, अवधेश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, शिवनाथ कांदू, सिराजुद्दीन, राघवेन्द्र पांडेय, रमेशचंद्र, तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, दिवाकर, रामदेव पांडेय आदि ने कहा बीएमसीटी राजमार्ग के करीब 500 किमी इस हिस्से पर एक साथ दो बड़े वाहनों के आवागमन होने से जाम लगता रहता है। जाम लगने के बाद इस रास्ते से होकर दो पहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन करने में कठिनाई उठानी पड़ती है। आए दिन इस समस्या के समाधान करने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने इस मार्ग के लिए आबादी से दूर एक बाईपास मार्ग बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें