सेमरियावां ब्लाक सभागार में स्वच्छ पेयजल जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकालते हुए।
सेमरियावां। राज्य पेयजल एवं स्वच्छ मिशन के तहत सेमरियावां ब्लाॅक सभागार में टीम को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही हरी झंडी दिखाकर टीम को गांव में रवाना किया गया। जल निगम डीसी ओपी मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण साफ पानी का सेवन करें। अमृत रूपी पानी को बर्बाद न किया जाए।
एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पानी का उचित उपयोग एवं पानी का दुरुपयोग नहीं करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। सुरक्षित जल भंडारण, प्रथाओं और व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनाना है। सहायक जिला परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र विद्यार्थी ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र के आठ टीम विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के लिए रवाना की गई है। टीम को एडीओ पंचायत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान सीडीपीओ रागिनी गौड़, डीपीसी सोनू गुप्ता, एडीपीसी दीपक चौधरी, प्रशिक्षक राघवेन्द्र सिंह, संजीव, मनीषा देवी आदि मौजूद रही।