फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड के साथ युवती पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड के साथ युवती पकड़ी गई
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। मलौली गांव निवासी एक शख्स के घर में शनिवार को घुस रही युवती को संदेह होने पर मकान मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। युवती की तलाशी ली गई तो उसके पास से एसिड, लाल मिर्च का पाउडर और नशीली दवाएं बरामद हुईं। युवती के साथ एक युवक को भी पुलिस पकड़ कर थाने ने गई।
मलौली निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब डेढ़ बजे उनके घर अपरिचित एक युवती और एक युवक पहुंचे। युवक घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा हो गया। जबकि युवती घर में घुसने लगी। उसे घर में घुसने से रोका तो उनके छोटे भाई की पत्नी प्रमिला को अपनी सहेली बताने लगी।
विज्ञापन

जितेंद्र ने युवती को बरामदे में रोककर छोटे भाई की पत्नी को बाहर बुलवाया तो युवती न तो प्रमिला को पहचान सकी और न ही वह युवती को। घर से दूर खड़ा युवक और युवती भागने का प्रयास करने लगे तो गांव के लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

जितेंद्र ने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़ित ने बताया कि पकड़ा गया युवक गोरखपुर और युवती धनघटा क्षेत्र की रहने वाली। दोनों ने अपना नाम और पता पुलिस को बता दिया है। एसओ केडी सिंह ने बताया की पकड़े गए संदिग्ध युवक और युवती से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें