फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईओ की तैनाती नहीं, आउटसोर्स कर्मियों का वेतन रुका

Sun, 18 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को मृत्यु व अन्य प्रमाण प्रमाण नहीं मिल रहा
विज्ञापन

बखिरा में ईओ की कुर्सी तीन सप्ताह से खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में ईओ की कुर्सी विगत तीन सप्ताह से खाली पड़ी है। इससे कार्यालय में कार्यरत बाबू व आउटसोर्सिंग से नियुक्त अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि आमजन को मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्र नहीं मिलने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बखिरा के ईओ संदीप सरोज का स्थानांतरण विगत जनवरी माह में हो गया था, तभी से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कुर्सी खाली है। पूर्व ईओ संदीप सरोज के पास मेंहदावल व बखिरा दोनों नगर पंचायतों का चार्ज था। स्थानांतरण होने के बाद मेंहदावल में नए ईओ ने आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था, जबकि तीन सप्ताह बीतने के बावजूद बखिरा नगर पंचायत में नए ईओ की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। इससे कार्यालय में कार्यरत बाबू व अन्य आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मियों का वेतन बाधित हो रहा है। इससे कर्मचारियों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकरन, मुकेश, विजय, कृष्णकुमार, रामसुखी, रामायन ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात के लिए नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। कार्यालय जाने पर ईओ के आने पर ही संबंधित कागजात मिलने का आश्वासन देकर वापस कर दिया जाता है। कागजात नहीं मिलने से उन लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें