संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी रामदयाल ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि गांव के ही विपक्षी श्रवण कुमार, शांति देवी, पंकज कुमार, सुधीर, प्रतिमा, रिंकी 18 जुलाई को दरवाजे पर आकर गाली दे रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर मारे-पीटे और तोड़फोड़ करते हुए जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।