- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव के एक टोले में रविवार को घर में घुसकर मायके में रह रही विवाहिता से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता की मां ने बताया कि रविवार को टोले के ही दो युवक जबरिया उसके घर में घुस आए और उसके 24 वर्षीय विवाहित बेटी से छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि बेटी ने इसका विरोध जताया तो उन लोगों ने उसका कपड़ा फाडऩे के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर जब तक टोले के अन्य लोग मौके पर पहुंचते वह लोग बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कठेला समय माता संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित असगर अली व अनारुल्लाह के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई।