फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में हुई। इसमें लगभग 60 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सीडीओ ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्त लंबित मामले समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उपखंड अधिकारी विद्युत को निर्देश दिए गए कि सोलर रूफटॉप से संबंधित जो भी मामले विलंबित हैं उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें