संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने सोमवार को मेंहदावल के पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन मंडप भवन की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकारी संस्था को 15 अक्तूबर तक कल्याण मंडप भवन निर्माण कार्य की डेडलाइन निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि आवश्यकता अनुसार मैनपॉवर को बढ़ाकर कार्य पूर्ण करते हुए संबंधित को हैंडओवर किया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में खराब विद्युत लाइटों को ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल राजकुमार आदि मौजूद रहे।